फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम को मिला नया पुलिस कप्तान: जितेंद्र कुमार यादव ने संभाली कमान, बोले- अपराधियों पर होगी सख्ती

Tue, 28 Jul 2026 09:05 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ शासन के गृह पुलिस विभाग के आदेश के तहत उन्होंने आज मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वे नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
आज मंगलवार को नए एसपी ने जिले का पदभार लिया है
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी अब भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी जितेंद्र कुमार यादव के हाथों में आ गई है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह पुलिस विभाग के आदेश के तहत उन्होंने आज मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वे नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ऐसे में उनके अनुभव से जिले की पुलिस व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव, डीएसपी (मुख्यालय) आशीष शुक्ला, एसडीओपी पंडरिया भूपत सिंह, एसडीओपी बोडला अखिलेश कौशिक सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

कार्यभार संभालने के तुरंत बाद नए एसपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने थाना सिटी कोतवाली, नक्सल सेल, साइबर सेल तथा पुलिस कंट्रोल रूम का भी दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा करते हुए उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, बेहतर समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पदभार ग्रहण करने के बाद जितेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार और सामुदायिक पुलिसिंग को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी ताकि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत हो सके।

नए पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईमानदारी, अनुशासन, पारदर्शिता और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम लोगों का भरोसा लगातार बढ़े। उन्होंने कहा कि जनविश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और इसी उद्देश्य को केंद्र में रखकर जिले में प्रभावी एवं जनहितैषी पुलिसिंग सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें