फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukma: लालगढ़ की बेटी ने विदेश में लहराया परचम कठिनाईयों में बीता बचपन, अब करेगी विदेश में नौकरी

Wed, 02 Aug 2023 10:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)

सार

दोरनापाल की बेटी रीया को लंदन में नौकरी मिली है और वो ज्वाईनिंग करने के लिए पहुंच गई है। साधारण परिवार में पैदा हुई रिया ने अपनी मेहनत और परिजनों के सहयोग से ये मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
लालगढ़ की बेटी ने विदेश में लहराया परचम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले की नक्सल घटनाओं के रूप में पहचान होती थी। लेकिन अब जिले की तस्वीर बदल रही है। यहां की बेटी विदेश में नौकरी कर रही है। दोरनापाल की बेटी रीया को लंदन में नौकरी मिली है और वो ज्वाईनिंग करने के लिए पहुंच गई है। साधारण परिवार में पैदा हुई रिया ने अपनी मेहनत और परिजनों के सहयोग से ये मुकाम हासिल किया है। लगातार शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो रही है जिसके कारण बच्चे पढ़-लिख कर उच्च शिक्षा हासिल कर नौकरी कर रहे है। पुरे जिले वासियों को बेटी पर गर्व है।

विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी. दूर व एनएच 30 पर स्थित दुब्बाटोटा गांव जो कि घोर नक्सल प्रभावित था हालांकि वर्तमान में परिस्थिति बदली है। यहां एक साधारण परिवार संजू फीलिप की सबसे बड़ी बेटी रिया फीलिप पैदा हुई। बचपन से होशियार व मेहनती रिया ने प्राथमिक शिक्षा दोरनापाल में ली क्योंकि सलवा जुडूम के बाद उनका परिवार दोरनापाल में रहने लगा था। यहां पर उसके पिता स्कूल बस चलाने का काम करते थे और मां उसी निजी स्कूल में शिक्षक थी। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी क्योंकि सबसे बड़ी रिया थी और उससे छोटे एक भाई व एक बहन और थी। लेकिन रिया की पढ़ाई व मेहनत को देखते हुए परिजनों ने सहयोग किया और वो 8वीं तक दोरनापाल में प़ढ़ाई की उसके बाद 12 तक जगदलपुर में रहकर पढ़ाई की फिर बैंगलोर में 3 साल नर्सिग का कोर्स किया। 


साथ ही 2 साल दिल्ली रहने के बाद लंदन में एक नौकरी का ऑफर मिला। रिया ने तत्काल स्वीकार किया और एक सप्ताह पहले वो लंदन चली गई वहां पर उसने नौकरी ज्वाईनिंग कर ली। जैसे ही ये जानकारी दोरनापालवासियों को लगी तो लोगो में खुशी का माहौल है। क्योंकि रिया ने अपने परिवार के साथ-साथ दोरनापाल वालों का मान बढ़ाया है। इधर रिया के भाई आशीष फीलिप ने बताया कि उसकी बहन ने लंदन में नौकरी ज्वाइनिंग कर ली है। हांलाकि अभी तक घर वालों से ज्यादा बात नहीं हुई है। पुरे परिजन खुश है साथ ही उन्हे एक सप्ताह से बहुत बधाई मिल रही है। बताया जाता है कि वहां पर रिया को एक लाख 80 हजार का पैकेज मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें