फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई फ्लू : खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने किया मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण, आई ड्रॉप्स की हुई जांच

Wed, 02 Aug 2023 06:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया है। इस दौरान टीम ने आई ड्रॉप्स व अन्य औषधियों की उपलब्धता की जांच की।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्तमान में कंजक्टिवाइटिस इंफेक्शन (आंख आना) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी के मद्देनजर राज्य शासन के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने  नगर के मेडिकल स्टोर्स में आई ड्रॉप्स एवं अन्य औषधियों की उपलब्धता सहित इन औषधियों के क्रय-विक्रय की जांच की। 

विज्ञापन


इस दौरान टीम ने जोया मेडिकल, रॉयल मेडिकल स्टोर, लागू मेडिकल स्टोर, न्यू भारत मेडिकल, तारा मेडिकल, गोपाल मेडिकल, निर्मल मेडिकल और ज्योति मेडिकल स्टोर्स में क्रय-विक्रय संबंधी रिकॉर्ड एवं औषधियों के स्कंध की जांच की। साथ ही चिकित्सक के परामर्श पर्ची के बिना औषधि का विक्रय कतई नहीं किये जाने के निर्देश मेडिकल स्टोर्स संचालकों को दिये गए। इस टीम में औषधि निरीक्षक विनय ठाकुर एवं सौरभ जैन सहित विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें