स्टील कारोबारी समीर जैन के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। एक शादी-शुदा महिला ने पुलिस से कारोबारी पर शारीरिक शोषण और मारपीट करने की शिकायत की।
शहर के स्टील कारोबारी समीर जैन के खिलाफ पुलिस ने दैहिक शोषण का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कारोबारी फरार बताया जा रहा है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि एक शादी-शुदा महिला ने कारोबारी पर शारीरिक शोषण और मारपीट करने की शिकायत बोधघाट थाने में दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि कारोबारी ने उसे अपने होटल में बुलाया था और वहीं उसके साथ जबरदस्ती की गई। इसके बाद कारोबारी पर धारा 294, 323, 376, 376 (2)(एन), 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका भी अब संदेह के दायरे में आती दिख रही है।
कारोबारी पर एफआईआर होने के बाद बोधघाट पुलिस पहले तो मामले की जानकारी ही साझा नहीं कर रही थी। इसके बाद उच्च अफसरों से शिकायत के बाद मामले में जानकारी तो साझा की गई। लेकिन वो भी आधी अधूरी जानकारी ही साझा की गई। बताया जा रहा है कि इस मामले में पीड़िता पर समझौता का दबाव कई स्तरों पर बनाया गया था। लेकिन पीड़िता जब एफआईआर पर अड़ी रही तो फिर एफआईआर दर्ज की गई है।