फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: मवेशियों को टक्कर मारते हुए पलटा तेज रफ्तार ट्रक, बाल-बाल बचे चालक और परिचालक

Fri, 23 Jun 2023 09:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

ट्रक दंतेवाड़ा से रायपुर जा रहा था, जिसमें लौह अयस्क भरा हुआ था। लेकिन जैसे ही ट्रक पंडरीपानी के पहुंचा तो सड़क पर बैठे कुछ मवेशियों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे जा पलटा।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के टाटा मोटर्स के पास बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक कुछ मवेशियों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खेत में जा पलटा। इस हादसे में चालक, परिचालक दोनों ही सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि ट्रक दंतेवाड़ा से रायपुर जा रहा था, जिसमें लौह अयस्क भरा हुआ था। लेकिन जैसे ही ट्रक पंडरीपानी के पहुंचा तो सड़क पर बैठे कुछ मवेशियों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे जा पलटा। घटना की जानकारी लगते ही देर रात पुलिस मौके पर आ पहुंची। जहां चालक परिचालक से पूछताछ करने के बाद चली गई। 

बताया जा रहा है कि जिस जगह यह घटना हुई इससे पहले भी यहां कई बड़े हादसे हो चुके हैं। जहां एक बाइक सवार मोड़ में अपना नियंत्रण गवाने के चक्कर में अपनी जान गवां बैठा, जबकि एक बाइक सवार को एक बड़ी वाहन ने टक्कर मारी थी, जिससे उसकी भी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें