फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur Acccident: तेज रफ्तार गाड़ी पुलिया की रेलिंग से जा टकराई, शराब के नशे में धुत था चालक

Thu, 02 Oct 2025 02:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
Jagdalpur Acccident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग आड़ावाल में बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार गाड़ी सड़क पर पुलिया की रेलिंग से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगो ने मौके पर पहुंच वाहन में बैठे लोगों को बाहर निकाला और चालक को भी अस्पताल ले गए।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर आ पहुंचे और घायलों को वाहन से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। वाहन सवार कुछ लोग घायल हुए हैं, सूचना मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालते हुए घायलों को सुरक्षित अस्पताल भेजने में जुट गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए पुलिस नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें