कोंडागाँव जिले के ग्राम सितली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहाँ एक तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक में सवार महिला को ठोकर मार दिया, इस हादसे में महिला की मौत हो गई, वही घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, घटना की जानकारी लगते ही पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया, वही आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है, मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि कोंडागाँव से माकड़ी की ओर जा रही एक यात्री बस ने सितली के पास सामने चल रही एक बाइक को ठोकर मार दिया, इस हादसे में बाइक चालक को चोट आई, वही बाइक में सवार महिला को गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई, वही इस घटना के बाद आसपास के लोगों में रौष देखा गया, स्थानीय लोगों का कहना था कि आये दिन इन यात्री बसों की रफ्तार के चलते कई बड़े हादसे होते रहते है, जिसके कारण आये दिन लोग इन यात्री बसों के शिकार हो रहे है, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया है।