फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: देव भूत करने के शक में महिला को लात घूसों से मारने के बाद घोटा गला, बीमार युवक को महिला पर था ये शक

Mon, 25 Aug 2025 10:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोंडागाँव जिले के ग्राम मड़ानार में रहने वाले एक बुजुर्ग महिला को युवक ने इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसको शक था कि बुजुर्ग महिला के कारण ही उसके पैर ठीक नही हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागाँव जिले के ग्राम मड़ानार में रहने वाले एक बुजुर्ग महिला को युवक ने इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसको शक था कि बुजुर्ग महिला के कारण ही उसके पैर ठीक नही हो रहा है, इसी शक में पहले बुजुर्ग महिला को लात घूसों से पिटाई करने के बाद साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 24 अगस्त को राधाबाई कोर्राम 35 वर्ष निवासी मड़ानार मुण्डापारा जिला कोण्डागांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई  कि इसकी सास श्रीमती सुकलदई कोर्राम 65 वर्ष ने बताई कि गांव का रहने वाला नरसू राम कोर्राम ने देवभूत करने के शक में सास को हाथ मुक्का, लात से मारकर घायल करने के बाद साड़ी से गला घोटकर हत्या कर दिया, मामले की जानकारी लगते ही थाना कोण्डागांव से टीम तैयार कर आरोपी की खोजबीन करने के साथ ही ग्राम मड़ानार पटेलपारा घटना स्थल पहुंचे, आरोपी को पकड़कर पूछताछ किया गयेज़ जहाँ आरोपी ने बताया कि वह पिछले 4-5 साल से उसके पैर में घाव है जो ठीक नही हो रहा है एवं काफी परेशान था एवं उनको शक था कि मृतिका बुजुर्ग महिला के द्वारा देव भूत करने के कारण वह ठीक नही हो रहा है, जिसके कारण वह मृतिका के उपर बहुत गुस्सा रहता था, बीच बीच में इस बात को लेकर लड़ाई झगड़ा भी होता था,  24 अगस्त को मृतिका बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर आरोपी ने जान से मार देने की बात कहते हुए हाथ मुक्का लात से मारा एवं साड़ी से गला घोटकर  हत्या कर दिया, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें