फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने डांटा तो बेटे ने दी जान: परिजन घर लौटे तो जमीन पर पड़ा मिला, काम में साथ नहीं देने पर लगाई थी फटकार

Mon, 03 Jul 2023 01:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में एक युवक को पिता की डांट इतनी नागवार गुजरी की उसने खुदकुशी कर ली। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था। परिजन लौटे तो बेटा जमीन में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक को पिता की डांट इतनी नागवार गुजरी की उसने खुदकुशी कर ली। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था। परिजन लौटे तो बेटा जमीन में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। इस पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि कोई जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने जान दी है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तोकापाल निवासी बंको कश्यप ने तीन दिन पहले अपने बेटे सोनू राम को घर और खेत के काम में साथ नहीं देने को लेकर फटकार लगाई थी। इसके बाद दो जुलाई को घर में सोनू अकेला था और बाकी सभी सदस्य बाहर गए थे। जब वे शाम को लौटे तो देखा कि सोनू जमीन में औधे मुंह पड़ा हुआ है। इस पर परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है की सोनूराम शादीशुदा होने के साथ ही उसके भी बच्चे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें