फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: नक्सलियों से शांतिवार्ता के लिए निकला जवान लापता, जानें से पहले वीडियो बनाकर कही ये बात

Fri, 20 Dec 2024 03:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

नक्सलियों से वार्ता करने गया जवान पहले नक्सली था, आत्मसमर्पण के बाद फोर्स में शामिल हो गया था।
विज्ञापन
शांतिवार्ता के लिए निकला जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सलियों के संगठन में रहकर नक्सलियों के लिए काम करने वाले नक्सली ने आत्मसमर्पण कर पुलिस विभाग में अपनी सेवा देनी शुरू कर दी लेकिन रोजाना हो रहे मुठभेड़ और मारे जा रहे नक्सलियों से शांतिवार्ता करने के लिए नक्सलियों के गढ़ में गया जवान लापता हो गया। जाने से पहले जवान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए नक्सलियों से शांतिवार्ता करने की बात कही है। 

विज्ञापन


नक्सलियों से वार्ता करने गया जवान पहले नक्सली था, आत्मसमर्पण के बाद फोर्स में शामिल हो गया था। नारायणपुर जिले से जुड़ने वाली अबूझमाड़ की सीमा में दाखिल होने से पहले जवान ने एक मिनट और कुछ सेकेंड का वीडियो बनाते हुए उसे सोसल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी बात कही है। जवान को गए हुए कई दिन बीत गए हैं, लेकिन अब तक जवान की कोई भी जानकारी पुलिस के हाथ नही लग पाई है। जवान ने जाने से पहले वीडियो बनाते हुए कहा कि नक्सलियों से शांतिवार्ता की पहल करने के लिए जा रहा हूं। नक्सलवाद खत्म हो न हो पर हिंसा खत्म होनी चाहिए। वहीं जवान के गायब होने के बाद से ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि जंगल गया जवान नक्सलियों के कब्जे में है, पुलिस जल्द ही जवान की रिहाई की कोशिश करने के लिए नक्सलियों से वार्ता भी करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें