फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: सड़क पार कर रही महिला को स्कॉर्पियो चालक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

Fri, 14 Apr 2023 12:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

घटना के बाद चालक महिला को उपचार के लिए अपने वाहन में लेकर मेकाज पहुंचे। जहां महिला को भर्ती करने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के एरडवाल गांव में गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए मेकाज लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला लच्छनदई एरडवाल में हो रहे देवी धामी के विदाई समारोह में शामिल होने आई थी, शाम करीब चार बजे के लगभग जैसे ही वहां से निकलकर सड़क पार कर रही थी तभी जगदलपुर से दंतेवाड़ा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक महिला को उपचार के लिए अपने वाहन में लेकर मेकाज पहुंचे। जहां महिला को भर्ती करने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी कुछ लोगों ने महिला के पति को दी। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें