फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सवार को छोड़ भाग निकली स्कूटी: किक मारते ही भागते हुए एटीएम में जा घुसी, CCTV फुटेज आया सामने

Mon, 20 Mar 2023 08:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा

सार

स्कूटी स्टैंड से उतरकर इतनी तेज रफ्तार में भागी कि युवक कुछ समझ ही नहीं पाया। वह स्कूटी को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ा, लेकिन तब तक स्कूटी पास के एटीएम में घुस गई। इसके चलते एटीएम बूथ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर एटीएम में घुसी स्कूटी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक स्कूटी अपने सवार को छोड़कर ही अकेले भागने लगी। इतनी तेज दौड़ी कि युवक जब तक उसे पकड़ता वह कुछ दूर मौजूद एटीएम में जा घुसी। इसके चलते एटीएम में का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। युवक अपनी स्कूटी को किक मारकर स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था। इस पूरे हादसे का वीडियो भी सामने आया है। मामला बारसूर क्षेत्र का है। 

विज्ञापन





विज्ञापन


दरअसल, एक युवक अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए बारसूर के पेट्रोल पंप पर गया था। वहां पेट्रोल डलवाने के बाद युवक ने जैसे ही स्कूटी को किक मारी वह अनियंत्रित हो गई। स्कूटी स्टैंड से उतरकर इतनी तेज रफ्तार में भागी कि युवक कुछ समझ ही नहीं पाया। वह स्कूटी को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ा, लेकिन तब तक स्कूटी पास के एटीएम में घुस गई। इसके चलते एटीएम बूथ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें