फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली, ग्रामवासियों को किया जागरूक

Sat, 25 Jan 2025 11:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मधोता 2 के शासकीय प्राथमिक शाला खैरगुड़ा के विद्यार्थियों ने शनिवार की सुबह मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामवासियों को मतदान करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मधोता 2 के शासकीय प्राथमिक शाला खैरगुड़ा के विद्यार्थियों ने शनिवार की सुबह मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामवासियों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। प्रधान अध्यापक छन्नू राम मंडावी ने ग्रामवासियों और युवाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए जागरूकता रैली को रवाना किया। 

विज्ञापन


इसी क्रम में सहायक शिक्षिका इंदूमती ने ग्राम के स्वयंसेवकों युवाओं को रैली में भागीदारी करने व मतदान जागरूकता में सहयोग करने की अपील की। प्रधान अध्यापक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इंदूमती ने बताया कि रैली खैरगुड़ा के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्राम वासियों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। रैली में सीएससी कृष्णा सिंह ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, संजय ठाकुर, जगरू कश्यप, नरेश ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें