फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: संसदीय सचिव रेखचंद जैन बोले, 'शिक्षा एक चमत्कार, जो सभी चीजों को सीखने में करती है मदद'

Mon, 26 Jun 2023 03:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में जिला स्तरीय कार्यशाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति अपने भविष्य को बेहतर कर सकता है। शिक्षा एक चमत्कार है जो सभी चीजों को सीखने में मदद करता है।
विज्ञापन
Jagdalpur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में जिला स्तरीय कार्यशाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति अपने भविष्य को बेहतर कर सकता है। शिक्षा एक चमत्कार है जो सभी चीजों को सीखने में मदद करती है।

विज्ञापन


संसदीय सचिव ने आगे कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरांत स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति और शिक्षा के प्रति बच्चों में जागरूकता के लिए सरकार ने प्रवेशोत्सव मनाने का निर्णय लिया। सरकार ने लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए योजनाओ का क्रियान्वयन किया, इसमें बच्चों को गणवेश, पाठ्यपुस्तक, सायकल का वितरण, मध्यान्ह भोजन और नवप्रवेशीय बच्चों को जाति प्रमाण पत्र जारी करना हैं। उन्होंने पालकों को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। जैन ने कविता के माध्यम से शिक्षा के लिए सबको जागरूक किया। जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया गया।

इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू ने कहा कि शिक्षा बच्चों को भविष्य गढ़ने का ज्ञान देती है। विद्यार्थी देश के भविष्य को बेहतर करने में अपना योगदान देंगे। इस शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया जो बच्चों के भविष्य के लाभ दायक होगा। उन्होंने कहा कि बस्तर बदल रहा है, जगदलपुर भी बदल रहा है हमने गढ़बो नवा जगदलपुर के लिए प्रयास किया है। बस्तर के बच्चों की शिक्षा स्तर में वृद्धि हुई, इसके लिए शासन-प्रशासन के साथ-साथ शिक्षकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें