फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास की छात्रा ने खाया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत

Sat, 09 Aug 2025 03:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा जिले में संचालित होने वाले प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते हॉस्टल में ही जहर का सेवन कर लिया, जिसेबेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया।
विज्ञापन
छात्रा ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले में संचालित होने वाले प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते हॉस्टल में ही जहर का सेवन कर लिया, जिसेबेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए मृतका के भाई ने बताया कि राधा कर्मा पिता सुखमन कर्मा 15 वर्ष निवासी दुगेली बचेली में निवासरत थे, राधा प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास में कक्षा 8 वी में अध्ययनरत थी।

विज्ञापन


छात्रावास में रहने के दौरान राधा ने अज्ञात कारणों के चलते 28 जुलाई की रात को 10 बजे जहर का सेवन कर लिया, इस मामले की जानकारी जब हॉस्टल की छात्राओ को लगा तो उन्होंने इसकी जानकारी हॉस्टल के प्रभारी को बताया, जहाँ 3 दिन के बाद राधा के पिता सुखमन को बच्ची के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी बताई गई। 

जहाँ पिता ने उसे स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलने के बाद बचेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से 8 अगस्त को बच्ची को मेकाज लाया गया, जहाँ 9 अगस्त की सुबह मौत हो गई, परिजनों का आरोप है कि बच्ची ने जहर क्यों खाया, इस बात की जानकारी हॉस्टल वालो ने क्यों नही बताया, वही हॉस्टल में जहर आया कहा से इस बात की भी जानकारी नही मिल पाई है, वही बच्ची को ऐसा क्या हुआ कि उसने इतना बड़ा कदम उठाया है, फिलहाल पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है, लेकिन इस सवालों के जवाब अब तक परिजनों को नही मिल पाया है, मेकाज पुलिस ने मामले को जीरो में कायम कर दंतेवाड़ा पुलिस को जानकारी भेज देने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें