फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर में फैली सनसनी: आरक्षक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, तीन दिसंबर से था लापता; आत्महत्या की आशंका

Fri, 05 Dec 2025 11:36 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक का शव ग्राम आसना के जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक आरक्षक की पहचान डमरू नायक (उम्र 29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो तीन दिसंबर की शाम से लापता थे।
विज्ञापन
आरक्षक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक तीन दिसंबर से लापता हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने उसके गुम होने का मामला थाने में दर्ज कराया। जहां जंगल में आरक्षक का शव देखे जाने की बात सामने आई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


वहीं मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक डमरू नायक बिना परिजनों को बताए तीन दिसंबर को घर से चला गया, जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की।

लेकिन कही भी डमरू का कोई भी पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज कराया। जहां पुलिस को सूचना मिली कि आसना जंगल मे एक युवक का शव देखा गया है। जांच करने पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त डमरू नायक के रूप में किया गया। 
विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी परिजनों को दिया गया। मामले की जानकारी लगते ही परिजन भी मौके पर आ पहुंचे। जहां आसना के जंगल मे डमरू के शव को उतारा गया और पीएम के लिए भेजा गया। वहीं मामले को देखने से प्रथम दृष्टया आरक्षक ने व्यक्तिगत परेशानियों के चलते आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें