फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PDS Ration Scam: छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व सांसद का बेटा-बहू गिरफ्तार, पति संग मिलकर सरपंच ने बेचा सरकारी राशन

Wed, 08 Feb 2023 04:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

आरोप लगाया कि विक्रेता, सरपंच और सचिव ने मिलकर खाद्यान्न की कालाबाजारी की। साथ ही छात्रावास और आश्रमों में दिए जाने वाले चावल, रेडी टू ईट योजना के तहत प्रदान किए जाने वाले गेहूं को भी तीनों ने सांठ-गांठ करके बेच दिया। 
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व सांसद का बेटा और बहू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस ने भाजपा के पूर्व सांसद स्व. अघन सिंह ठाकुर के बेटे और सरपंच बहू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी सरकारी राशन बेचने के आरोप में की गई है। करीब छह साल से इसकी जांच चल रही थी। पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी है। इस मामले में जांच जारी है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


छह साल पहले दर्ज कराई गई थी एफआईआर
नरहरपुर की तत्कालीन फूड इंस्पेक्टर सुनीता देवांगन ने साल 2017 में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें लारगांव मरकाटोला की सरपंच अन्नपूर्णा ठाकुर और शासकीय उचित मूल्य के दुकान के संचालक उसके पति अल्पेश ठाकुर पर राशन घोटाले का आरोप लगाया गया। शिकायत में कहा गया कि, पंचायत ने अल्पेश ठाकुर को विक्रेता के रूप में नियुक्त नहीं किया था, लेकिन राशन वितरण का कार्य वही कर रहा था।

विज्ञापन


शासकीय मद में जमा करने थे 7.21 लाख रुपये
शिकायत में यह भी कहा गया कि, जांच के दौरान दुकान से 153.17 क्विंटल चावल, 57 क्विंटल गेहूं, 5.04 क्विंटल शक्कर, 9.30 क्विंटल नमक और 7.17 क्विंटल चना कम पया गया था। इस पर राशन की कुल राशि 7.21 लाख रुपये उन्हें चालान से शासकीय मद में जमा करने को कहा गया था, लेकिन रकम जमा नहीं की गई। जांच में यह भी पता चला कि कार्ड धारकों को उनकी तय मात्रा के अनुसार राशन का वितरण नहीं किया गया। 
विज्ञापन


छात्रावासों और आश्रम को मिलने वाला रेडी टू ईट भी बेच दिया
यह भी बताया गया कि वितरण सूची और राशनकार्ड में दर्ज मात्रा का मिलान किया गया तो उसमें भी गड़बड़ी मिली। आरोप लगाया कि विक्रेता, सरपंच और सचिव ने मिलकर खाद्यान्न की कालाबाजारी की। साथ ही छात्रावास और आश्रमों में दिए जाने वाले चावल, रेडी टू ईट योजना के तहत प्रदान किए जाने वाले गेहूं को भी तीनों ने सांठ-गांठ करके बेच दिया। इस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें