फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: यात्री बस का टायर फटने से लगी आग, सभी यात्रियों ने बचाई जान, जगदलपुर से ओडिशा जा रही थी बस

Thu, 24 Aug 2023 12:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

घटना के तुरंत बाद ही ड्राइवर सहित बस में सवार सभी लोगों ने बस से बाहर निकलकर जान बचाई, घटना की जानकारी लगते ही दमकल कर्मी तत्काल पहुंचे और बस में लगी आग को बुझाई। 
विज्ञापन
यात्री बस का टायर फटने से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर से ओडिसा के लिए निकली यात्री बस का बोरीगुमा के पास अचानक से टायर फटने से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी की पूरी बस जलकर राख हो गई। इस घटना में सबसे खास बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्रियों भागकर खुद को सुरक्षित करने में कामयाब रहे। 

 

घटना के बारे में बताया गया कि गुरुवार की सुबह गुप्ता ट्रैवल्स की बस जगदलपुर से ओडिसा की ओर 45 यात्रियों को लेकर जा रही थी। सुबह करीब 8 बजे के लगभग बोरिगुमा के पास चलती बस का टायर फटने से भयंकर आग लग गई। 

 

घटना के तुरंत बाद ही ड्राइवर सहित बस में सवार सभी लोगों ने बस से बाहर निकलकर जान बचाई, घटना की जानकारी लगते ही दमकल कर्मी तत्काल पहुंचे और बस में लगी आग को बुझाई। इस दौरान बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें