फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur News: चौपाटी पर खाद्य विभाग का छापा; खाने में मिला घटिया रंग, गलत जानकारी, 55 में से नौ सैंपल फेल

Sun, 25 Jun 2023 06:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

भविष्य में नियम का पालन न करने पाए जाने पर अधिनियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बरसाती मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त रेस्टोरेंट, फास्ट फूड सेंटर, ठेले गुमटी वालों को अखबार का उपयोग बंद करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
जगदलपुर चौपाटी पर फूड विभाग ने लिए सैंपल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में जगदलपुर चौपाटी पर लोगों को बासी, मिलावटी और घटिया खाना परोसा जा रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहीद पार्क चौपाटी पर रेस्टोरेंट, फास्ट फूड सेंटर, ठेले-गुमटी, जूस सेंटर, फूड स्टालों का निरीक्षण किया। इन जगहों से सैंपल लेकर तत्काल ही मोबाइल फूड लैब से जांच की गई। इसमें 55 में से जांच के दौरान नौ सैंपल फेल हा गए। इनमें दो में गलत जानकारी, छह अमानक और एक असुरक्षित पाया गया। अमानक और असुरक्षित नमूनों को तत्काल नष्ट करवाया गया।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कुछ गुपचुप ठेलों और फास्टफूड सेंटर में अखाद्य रंग का उपयोग करना पाया गया। जिन खाद्य परिसरों में नियमानुसार स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं करना पाया गया उन्हें नोटिस जारी किया गया। इस दौरान चार नोटिस दिए गए हैं। भविष्य में नियम का पालन न करने पाए जाने पर अधिनियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बरसाती मौसम को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त रेस्टोरेंट, फास्ट फूड सेंटर, ठेले गुमटी वालों को अखबार का उपयोग बंद करने के निर्देश दिए गए।

स्वच्छता एवं उपयोग किए जाने पानी का विशेष ध्यान रखने, खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखने और बासी खाद्य पदार्थों को तत्काल नष्ट करने, नियमानुसार खाद्य लाइसेंस लेकर ही खाद्य कारोबार करने और खाद्य पदार्थ निर्माण व बिक्री के समय स्वयं और समस्त स्टाफ द्वारा हाइजिन मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए गए। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुष्मित देवांगन, नमूना सहायक  नंद किशोर हिरवानी और मोबाइल फूड लैब का स्टाफ उपस्थित रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें