फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निखिल कश्यप: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सांसद के बेटे, मां का रो-रोकर बुरा हाल, सदमे में परिजन

Wed, 23 Jul 2025 06:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र और वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिवार रायपुर पहुँचा, जहाँ शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गृहग्राम फरसागुड़ा भानपुरी लाया गया।
विज्ञापन
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सांसद के बेटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र और वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिवार रायपुर पहुँचा, जहाँ शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गृहग्राम फरसागुड़ा भानपुरी लाया गया। काफी संख्या में गाँव के लोगों के साथ ही भाजपा के जनप्रतिनिधि पहुँचे थे, वहीं बेटे की अंतिम विदाई देख माँ के आखों से आंसू ही नही रुक रहे थे। 

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे निखिल कश्यप बुधवार की सुबह अपने एक दोस्त को बाइक में बैठाकर नवा रायपुर की ओर जा रहे थे कि अचानक से निखिल ने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में निखिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। 

घटना की जानकारी लगते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुँची। शव को पीएम के लिए ले जाया गया, वही घटना की जानकारी जैसे ही गृहग्राम में लगी परिवार में मातम छा गया। रिश्तेदारों से लेकर आसपास के लोग व आसपास के निवासियों का जमावाड़ा लगना शुरू हो गया, वही बुधवार की शाम निखिल का शव भानपुरी के फरसागुड़ा लाया गया। जहां रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें