जगदलपुर के पंडरीपानी मार्ग पर बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे दो मवेशियों को रौंद दिया। इस घटना में दोनों मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई।
जगदलपुर के पंडरीपानी मार्ग पर बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे दो मवेशियों को रौंद दिया। इस घटना में दोनों मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद से आसपास के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जगदलपुर से मेडिकल कॉलेज जाने वाले मार्ग में रोजाना सड़क पर मवेशियों का जमावाड़ा लगा रहता है, जिसे बचाने के चक्कर मे कई बार वाहन चालक भी घायल हो जाते हैं। इन मवेशी के मालिक के द्वारा इन्हें खुला छोड़ दिया जाता है, जिसके बाद ये मवेशी सड़क पर आकर बैठ जाते हैं। कई बार तो जाम की स्थिति भी बन जाती हैं।
मंगलवार की देर रात को अज्ञात वाहन ने इन मवेशियों को टक्कर मार दी। जिसमें 2 मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 मवेशी घायल भी होने की बात कही जा रही है।