फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में महिला की हत्या: घर के अंदर घुसकर पड़ोसी युवक ने मारा, सिर पर किए कुल्हाड़ी से तीन वार

Tue, 14 Feb 2023 03:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

बताया जा रहा है कि रविवार को बासमती अपने घर के आंगन में इमली फोड़ रही थी। आरोप है कि मनुराम पीछे से कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और सिर पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस उसका पता लगा रही है। 
 
विज्ञापन
पुलिस थाना बकावंड, जगदलपुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला की हत्या कर दी। आरोपी का महिला को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसके चलते रविवार को वह महिला के घर में घुस गया और कुल्हाड़ी से सिर पर एक के बाद एक तीन वारकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। वारदात करपावंड थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलकुटी करहाभाटा निवासी बासमती (55) का घर से करीब 200 मीटर दूर रहने वाले मनुराम कश्यप से जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों परिवारों में अक्सर झगड़ा भी होता था। बताया जा रहा है कि रविवार को बासमती अपने घर के आंगन में इमली फोड़ रही थी। आरोप है कि मनुराम पीछे से कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और सिर पर वार कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें