फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: केंद्रीय गृहमंत्री को सांसद ने दिया बस्तर आने का निमंत्रण, 4 नवंबर को आ सकते हैं शाह

Fri, 12 Sep 2025 10:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री को सांसद ने दिया बस्तर आने का निमंत्रण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री आगामी 4 नवंबर को बस्तर आ सकते हैं। इस दौरे के लिए बस्तर सांसद महेश कश्यप ने गृहमंत्री को बस्तर आने का निमंत्रण दिया है। वहीं, गृहमंत्री ने बस्तर आने की बात कही है। जिसके बाद गृहमंत्री के दौरे को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन

 
बता दें कि बस्तर सांसद महेश कश्यप इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करते हुए उन्हें बस्तर आने का निमंत्रण दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस दौरान बस्तर आने की बात कही है। 

केंद्रीय गृहमंत्री ने 4 नवंबर को बस्तर आने की बात कही है। इस दौरान वे बस्तर में 3 घंटे रहेंगे, साथ ही मिशन 2026 के तहत नक्सल उन्मूलन अभियान पर चर्चा करेंगे। साथ ही जिस समय केंद्रीय गृहमंत्री का आगमन बताया जा रहा है उसी दौरान बस्तर में बस्तर दशहरा पर्व का प्रमुख रस्म मुरिया दरबार रहेगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे, इस दौरान बस्तर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें