फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: आंगनबाड़ी केंद्र के गेट को छूते ही बच्ची को लगा करंट, मौके पर मौत; हादसे के बाद गांव में शोक की लहर

Fri, 12 Sep 2025 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जगदलपुर, कोंडागांव जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र के ग्राम पदेली  में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के गेट में अचानक से आये करंट से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही आला अधिकारियों से लेकर बच्ची के परिजन भी आ पहुंचे। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कोण्डागांव जिले में महिला बाल विकास विभाग परियोजना कार्यालय सेक्टर-3 अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव के आश्रित ग्राम पदेली आंगनबाड़ी केंद्र में करंट लगने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। जिस समय यह घटना हुई उस समय बच्ची आंगनबाड़ी से निकलकर घर जाने की तैयारी कर रही थी। लेकिन जैसे ही बच्ची ने गेट को छुआ, अचानक से उसे जोर का करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

सूचना पर पुलिस व महिला बाल विकास विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल भेजा गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें