फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: करंट की चपेट में आने से डीजे में काम करने वाले नाबालिक की मौत, रिपोर्ट कराने थाने पहुंचे परिजन 

Mon, 04 Aug 2025 10:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोंडागांव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोपाबेड़ा में उस समय बवाल मच गया, जब एक डीजे में काम करने वाले एक नाबालिक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि सावन सोमवार के चलते शोभायात्रा निकाली जा रही थी, उसी दौरान यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि कोंडागांव जिले के मरार पारा निवासी तोमेश देवांगन 17 वर्ष गांव में आज सावन सोमवार के आखरी दिन निकलने वाली शोभायात्रा में डीजे लगाए हुए था, जहां बिजली तार उठाने के दौरान अचानक से करंट लगने से गिर गया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए, जहां से इलाज के दौरान नाबालिक की मौत हो गई, परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें