फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 26 Mar 2025 07:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा जिले के फरसपाल क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अपने ही गांव की एक नाबालिक को अपने प्रेम जाल में फसाते हुए उसे लेकर फरार हो गया, जहाँ पिता के रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को बीजापुर से बरामद किया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के फरसपाल क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अपने ही गांव की एक नाबालिक को अपने प्रेम जाल में फसाते हुए उसे लेकर फरार हो गया, जहाँ पिता के रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को बीजापुर से बरामद किया, जहाँ नाबालिक ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे मे बताया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। 

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम बर्मन ने बताया कि 13 मार्च को पीड़िता के पिता द्वारा उसके नाबालिग पुत्री के गुमशुदा होने की जानकारी थाना में दिया, जहाँ  पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले गया, पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अपहृत बालिका एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुट गई, जहाँ जांच के दौरान पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बीजापुर से बरामद किया गया। 

पीड़िता ने बताया कि प्रेम संबंध के बहाने जय किशोर कश्यप 21 वर्ष निवासी बड़ेसुरोखी सियानार बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर अनाचार किया, पुलिस ने आरोपी जय किशोर कश्यप के खिलाफ थाना फरसपाल में धारा 137(2),64 बीएनएस 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 25 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय दन्तेवाड़ा के सामने पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें