फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: खनिज विभाग ने रेत का अवैध परिवहन करते चार वाहन मालिकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

Sun, 01 Jun 2025 01:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर खनिज का अवैध उत्खनन,परिवहन पर जिले में लगातार कार्रवाई जारी है। खनिज विभाग द्वारा 31 मई को रात्रि लगभग 8-9 बजे के बीच ग्राम तारापुर के ग्रामीणों द्वारा रेत का अवैध परिवहन के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर, खनिज अधिकारी के नेतृत्व में खनिज दल ने मौके में पहुंचकर जांच किया।
विज्ञापन
अवैध रेत परिवहन क खिलाफ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर गौण खनिज का अवैध उत्खनन,परिवहन पर जिले में लगातार कार्रवाई जारी है। खनिज विभाग द्वारा 31 मई को रात्रि लगभग 8-9 बजे के बीच ग्राम तारापुर के ग्रामीणों द्वारा रेत का अवैध परिवहन के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर, खनिज अधिकारी के नेतृत्व में खनिज दल ने मौके में पहुंचकर जांच किया। आकस्मिक निरीक्षण में रेत का अवैध परिवहन करते चार वाहन चालक मौके से फ़रार गए थे। रात भर खनिज दल द्वारा तारापुर, बनियागांव, टलनार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया और  फरार वाहन चालक को पकड़कर एक जून की सुबह एक हाइवा और तीन टिप्पर  मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहनों को पुलिस थाना नगरनार की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन


इसके अलावा एक जून को सुबह 8:30 बजे भसकली नदी ग्राम तारापुर (छत्तीसगढ़ सीमा में) रेत का अवैध उत्खनन के उद्देश्य से खड़े एक चैन माउंटेन मशीन को जप्त कर वाहन ऑपरेटर को सुपुर्दगी में देते हुए नोटिस दिया गया। खनिज जांच दल में खनि अधिकारी शिखर चेरपा, खनि निरीक्षक मिदुल गुहा, सिपाही डीकेश्वर खरे, सीताराम नेताम, विकास नायक, जलंधर बघेल, महादेव सेठिया, संतोष सहारा उपस्थित थे। खनिज अधिकारी ने बताया कि रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं तथा उत्खननकर्ता के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें