फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर लूट: शिक्षक के घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, दो फोन और चांदी की चैन लूटकर ले गए

Fri, 14 Mar 2025 12:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्तर
विज्ञापन
बस्तर में बंधक बनाकर लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्तर जिले के बड़ाजी थाना इलाके के सोनारपाल चोड़ीगुड़ा गांव के शिक्षक के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बीती रात तीन नकाब पोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाया और घर की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी नहीं मिला तो दो फोन और चांदी की चैन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए बड़ाजी थाना प्रभारी केशरी साहू ने बताया कि सोनारपाल चोड़ीगुड़ा निवासी ओम प्रकाश साहू (45) जो पेशे से शिक्षक हैं, रात में पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में थे, इसी दौरान तीन युवक मुंह पर नकाब बांधकर घर में घुस गए।
विज्ञापन


तीनों ने सबसे पहले परिवार के लोगों को बंधक बनाया, उसके बाद उनके दो फोन को जब्त कर लिए, उन्होंने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी समान नहीं मिला, आसपास के लोगों का कहना था कि शिक्षक ओम प्रकाश ने हाल फिलहाल में ही नया घर बनाया है।

घर आलीशान दिखने के चलते लूट की घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश मास्क लगाकर घर में घुसे, कमरों की तलाशी ली, लेकिन कोई भी बड़ा सामान नहीं मिला। इस पर बदमाश मोबाइल फोन और चांदी की चैन लेकर फरार हो गए। 
 
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोगों को ओम प्रकाश ने जानकारी दी, पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जिससे आरोपियों की जानकारी हो सके। बता दें कि कुछ साल पहले भी इसी इलाके में एक किसान के घर लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में कई बदमाशों को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें