फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: आईईडी ब्लास्ट में घायल दो मजदूरों में से एक की मौत, एक साल में 60 महिला माओवादी ढेर

Fri, 07 Mar 2025 07:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बीते साल भर में 60 महिला माओवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इसकी जानकारी खुद नक्सली संगठन ने प्रेसनोट जारी कर दी है।     
 
विज्ञापन
आईईडी ब्लास्ट में दो मजदूर घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अमदई खदान (निको कंपनी) में शुक्रवार की सुबह एक आईईडी ब्लास्ट में वहां काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक मजदूर की मौत हो गई।    

विज्ञापन
विज्ञापन

नक्सलियों ने माना एक साल में 60 महिला माओवादी ढेर

मुठभेड़ मे 60 महिला माओवादी ढेर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के बढ़ते दबाव और नक्सलियों के गढ़ में लगातार घुसकर ढेर कर रही फोर्स के आक्रमण रवैये को देखते हुए दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन ने प्रेसनोट जारी करते हुए बताया कि, बीते सालभर में नक्सलियों ने 60 महिला लड़ाकों को खोया है, जिसको लेकर आठ मार्च को सभी मृत नक्सली महिलाओं की याद में संघर्षरत दिवस मनाने का आव्हान किया है। 

बता दें कि दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन ने जारी प्रेस नोट में स्वीकार किया है कि एक साल में हुई मुठभेड़ में 60 महिला नक्सली मारी गई हैं। बता दें कि 300 से अधिक नक्सली एक साल में मारे गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें