फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dantewada News: दंतेवाड़ा में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो हाइवा और जेसीबी जब्त

Sun, 24 May 2026 04:14 PM IST
जगदलपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा

सार

अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हाइवा और एक जेसीबी मशीन जब्त की है।
विज्ञापन
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हाइवा और एक जेसीबी मशीन जब्त की है। जांच टीम ने भैरमबंद, बालूद और बालपेट क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान वाहनों को पकड़कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान हाइवा क्रमांक सीजी 17 केडब्ल्यू 7009 और सीजी 17 केडब्ल्यू 6009 में रेत का परिवहन किया जा रहा था। वहीं एक जेसीबी मशीन भी रेत उत्खनन कार्य में लगी मिली। दस्तावेजों की जांच के बाद टीम ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया। मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद वाहनों को कलेक्टर परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

खनिज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जब्त वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे भी वैधानिक प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन


जिले में पिछले कुछ समय से अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद प्रशासन ने निगरानी बढ़ाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जांच अभियान शुरू किया है। अधिकारियों का कहना है कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने वालों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें