फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कांकेर में सड़क किनारे मिला तेंदुए का शव, वाहन की टक्कर से मौत की आशंका

Sat, 18 Feb 2023 04:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

वन विभाग की टीम ने पंचनामा कार्रवाई के बाद विभाग के रेस्ट हाउस में तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार किया। तेंदुए की उम्र करीब पांच साल बताई जा रही है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया तेंदुए के शरीर पर जो चोट के निशान मिले हैं, उससे किसी वाहन की टक्कर से मौत की आशंका है। 
विज्ञापन
सड़क किनारे मिला तेंदुए का शव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में शनिवार को सड़क किनारे एक तेंदुए का शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद मौके पर ही पंचनामा कार्रवाई की गई। आशंका है कि किसी वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई है। फिलहाल वन विभाग की टीम ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कांकेर-भानुप्रतापपुर मार्ग पर देवरी गांव में शनिवार सुबह तेंदुए का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। इसके बाद सरपंच को सूचना दी और वहां से जानकारी वन विभाग के पास पहुंची। वन विभाग के अधिकारी ने बताया तेंदुए के शरीर पर जो चोट के निशान मिले हैं, उससे किसी वाहन की टक्कर से मौत की आशंका है। टक्कर के बाद तेंदुए ने मौके पर ही दम तोड़ दिया होगा। 

वन विभाग की टीम ने पंचनामा कार्रवाई के बाद विभाग के रेस्ट हाउस में तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार किया। तेंदुए की उम्र करीब पांच साल बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर मौसम में बदलाव के बाद रहवासी क्षेत्र में जंगल जानवर पहुंचने लगे हैं। शहर के शिवनगर की पहाड़ी पर भी स्थानीय लोगों ने तेंदुआ देखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें