फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur Crime: इंजीनियरिंग वर्कशॉप में मजदूरों पर गिरा 10 टन वजनी लोहे का एंगल, एक की मौत, एक गंभीर

Tue, 04 Jul 2023 02:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में इंजीनियरिंग वर्कशॉप में काम करने के दौरान लोहे का 10 टन वजनी एंगल मजदूरों पर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इंजीनियरिंग वर्कशॉप में काम करने के दौरान लोहे का 10 टन वजनी एंगल मजदूरों पर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने वर्कशॉप मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर के बहादुरगुड़ा स्थित वैष्णवी इंजीनियरिंग वर्कशॉप में मंगलवार सुबह को 17 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लोहे का 10 टन वजनी रैक मजदूरों के ऊपर आ गिरा। इसकी चपेट में आकर दो मजदूर छोटू उर्फ जितेंद्र और खेमू दब गए। हादसे में छोटू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खेमू की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। रैक किस तरह खिसककर गिरा, इसका पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें