छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में गीदम रोड स्थित पंजाब ढाबा के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला है। शव खेत में पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है। आसपास के लोगों का कहना है कि युवक शाम को नशे की हालत में दिखाई दिया था। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने बताया की पंजाब ढाबा के पास रहने वाले कुछ लोगों ने खेत में एक युवक का शव देखा। इसके बाद सूचना दी। युवक के शव के पास से कोई भी समान बरामद नहीं हुआ है। उसके एक हाथ में एक कड़ा पहना हुआ था। आसपास के लोगों ने बताया कि, युवक को रविवार शाम को नशे की हालत में देखा गया था। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। अलग-अलग थानों में फोटो भेजी गई है।