ट्रक टक्कर के बाद अपने साथ आम का पेड़ तक उखाड़ ले गया।
- फोटो : संवाद
शरीर के कई हिस्सों में था फ्रैक्चर
जानकारी के मुताबिक, कांकेर के कोरर में हुए हादसे के बाद गुरुवार देर रात गौतम को रायपुर लाया गया थ। डॉक्टरों ने गौतम को कुजुअल्टी विभाग में भर्ती किया था। यहां से सीसीयू में भेजा गया और वेंटिलेटर पर रखा गया था। चार डॉक्टरों की टीम बच्चे की सेहत पर नजर रख रही थी। बताया जा रहा है कि गौतम के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर था। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक दीपक साहू को गिरफ्तार कर लिया था। हादसे में मृत अन्य बच्चों का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया।
यह भी पढ़ें...कांकेर हादसा: सात छात्रों की मौत का मामला, बालोद के रहने वाले थे दो बच्चे, दोनों आपस में थे भाई-बहन
ट्रक की टक्कर से ऑटो सड़क से उछलकर नीेचे जा गिरा था।
- फोटो : संवाद
स्कूल से लौटने के दौरान ट्रक ने मारी थी टक्कर
कांकेर के कोरर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में सात स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी। सभी बच्चे एक ऑटो से स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आयुष केंद्र, चिल्हटी चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चा और ऑटो चालक घायल हो गए थे। सभी बच्चे बीएसएनएन डिजिटल पब्लिक स्कूल के छात्र थे। यह प्राइमरी क्लास में पढ़ते थे और सभी की उम्र चार से सात साल के बीच थी।