फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur Crime: कोबरा बटालियन के ऑफसर्स मेस में चोरी, सहायक कमांडेंट के बैग से चार लाख के गहने ले गया चोर

Thu, 20 Jul 2023 04:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में कोबरा बटालियन के ऑफिसर्स मेस से एक सहायक कमांडेंट के सोने के करीब चार लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। सहायक कमांडेंट मेस में रुके हुए थे और उनका सूटकेस और बैग वहीं रखा था। 
विज्ञापन
चोरी। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कोबरा बटालियन के ऑफिसर्स मेस से एक सहायक कमांडेंट के सोने के करीब चार लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। सहायक कमांडेंट मेस में रुके हुए थे और उनका सूटकेस और बैग वहीं रखा था। चोरी का पता भी उन्हें दो दिन बाद चला। इसके बाद एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोबरा काम्पलेक्स निवासी अवनीश त्रिपाठी कोबरा 201 करनपुर में सहायक कमाण्डेंट के पद पर हैं। उनका ट्रांसफर 101 बटालियन प्रयागराज हुआ है। इस पर उन्होंने अपना आधा सामान आठ जुलाई को पैकिंग कराकर ट्रांसपोर्ट से  प्रयागराज भेज दिया। खुद सूटकेस और ट्रॉली बैग सहित अन्य सामान के साथ ऑफिसर्स मेस में रुक गए। 

उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को उन्होंने अपने ट्रॉली बैग को चेक किया तो उसमें रखे सोने के आभूषण गायब थे। उन्होंने बताया कि, कोई सोने के छह कंगन, सोने के दो ब्रेसलेट, सोने का ब्रेसलेट, सोने की चेन, डायमंड रिंग, सोने की चार बाली, सोने की तीन अंगूठी, और सोने का लाकेट सहित 3.99 लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें