फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur : तेज रफ्तार कार चालक ने खोया नियंत्रण, भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत

Thu, 20 Jun 2024 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

जगदलपुर शहर के दलपत सागर मार्ग में बीती रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके चलते 3 युवकों को अपनी जान गवानी पड़ी।
विज्ञापन
demo - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर शहर के दलपत सागर मार्ग में बीती रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके चलते 3 युवकों को अपनी जान गवानी पड़ी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कार को क्रेन के माध्यम से बाहर निकाल युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एनएमडीसी में कार्यरत थे।

विज्ञापन

 
कोतवाली पुलिस ने बताया कि नगरनार क्षेत्र स्थित एनएमडीसी में कार्यरत अनुराग मसीह (34) निवासी भिलाई, सोहैल रॉय (30) निवासी कलकत्ता व डेबी दत्त (30) निवासी रायपुर तीनों बुधवार की रात को खाना खाने के बाद कार में सवार होकर घूमने के लिए निकले थे। धरमपुरा की ओर से घूमने के बाद सभी वापस जगदलपुर आने के लिए कार को धरमपुरा के पीछे मार्ग का सहारा लेते हुए श्रीराम मंदिर की ओर से आ रहे थे। क्योंकि रात करीब 12 बजे के बाद मार्ग पूरी तरह से सुनसान होने के कारण कार चला रहे युवक ने रफ्तार तेज कर दी। 

इसके बाद सड़क किनारे पेड़ से कार टकराते हुए दलपत सागर में जा गिरी। आसपास के लोगों ने तत्काल ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियान को शुरू किया। पुलिस जवानों ने बिना सोचे समझे दलपत सागर में उतरकर गाड़ी को खोलने का प्रयास करने लगे। गाड़ी अंदर से लॉक होने के कारण कार में फंसे युवकों को निकालने में काफी कठिनाई हो रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने हार न मानते हुए कार को बाहर निकालने के लिए क्रेन का सहारा लिया। लेकिन जब तक युवक बाहर आ पाते, उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। फिलहाल शवों को मेकाज के पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है। कंपनी के लोगों से बात की जा रही है। वहीं, परिजनों से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें