फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर की हुई मौत, लकड़ी लेने गया था जंगल

Sat, 29 Apr 2023 10:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बताया जा रहा है की मृतक की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के गांव पंचायत छिन्दावाड़ा क्रमांक एक मेंदाभाटा में शनिवार की सुबह जंगल में लकड़ी तोड़ने गए दो मजदूरों के ऊपर गाज गिर गई। इस हादसे में जहां एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा झुलस गया। 
विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि संपत नाग 26 वर्ष अपने एक मित्र सतू नाग 22 वर्ष को लेकर शनिवार की सुबह अपने ग्राम पंचायत छिन्दावाड़ा क्रमांक एक के मेंदाभाटा पारा से करीब चार किमी दूर जंगल में लकड़ी लेने के लिए गया हुआ था। वापस आने के दौरान करीब 8.30 बजे के लगभग कालासुरी के पास पहुंचते ही दोनों के ऊपर गाज गिर गई। इस हादसे में जहां संपत की मौत हो गई, वहीं सतू  झुलस गया। बताया जा रहा है की मृतक की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। घटना के तत्काल बाद सतू ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें