फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से वार कर पिता को मार डाला: चेहरे, सीने और पेट पर किए पांच वार; छत ठीक करने को लेकर डांटा था बेटे को

Fri, 16 Jun 2023 03:36 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मंगला सोढ़ी को पकड़ लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में मंगला के खिलाफ उसकी ही मां गंगी सोढ़ी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बेटा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। पिता ने छत ठीक नहीं करने पर बेटे का डांटा था। इस पर बेटा भड़क गया और आंगन में लेटे पिता के चेहरे, सीने और पेट पर कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई वार कर दिए। इसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बेटा भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। मामला दरभा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोलेंग कोटवारपारा निवासी झितरूराम सोढ़ी का 14 जून की रात करीब 8 बजे अपने बेटे मंगला से विवाद हो गया। झितरू अपने बेटे को डांट रहा था कि बारिश आने वाली है और उसने अभी तक छत के खपरे व पत्थर ठीक नहीं किए हैं। इस पर मंगला भड़क गया। उसने पिता से कहा कि हमेशा छोटी-छोटी बात पर ताने मारते हो। आरोप है कि इसके बाद गुस्से में मंगला ने घर की परछी पर रखी कुल्हाड़ी उठाई और आंगन में लेटे पिता पर एक के बाद एक पांच वार कर दिए। 

हमले में झितरू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मंगला वहां से भाग निकला। शोर और रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मंगला सोढ़ी को पकड़ लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में मंगला के खिलाफ उसकी ही मां गंगी सोढ़ी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें