फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत और चार घायल

Thu, 22 May 2025 11:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

हादसे में मोन्दोंवती कश्यप 27 वर्ष समेत एक अन्य युवक की मौत हो गई, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में स्थित मेटावाड़ा में गुरुवार की शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो में भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। वहीं मृतका परीक्षा देने के लिए जगदलपुर आई हुई थी।  

विज्ञापन


हादसा बस्तर थाना क्षेत्र के बालेंगा में हुआ। बताया जा रहा है कि बस्तर जिले के बालेंगा निवासी मोन्दोंवती कश्यप 27 वर्ष के अलावा अन्य पांच लोग गुरुवार की सुबह एक स्कॉर्पियो को किराए पर लेकर बीएड की परीक्षा देने के लिए जगदलपुर आये हुए थे। परीक्षा देकर वापस घर जाने के दौरान आसना के आगे मेटावाड़ा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक जो मक्के से भरा हुआ था, उससे आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वही मोन्दोंवती कश्यप 27 वर्ष समेत एक अन्य युवक की मौत हो गई, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें