फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: जगदलपुर में पेड़ से टकराई कार, हादसे में आरटीओ एजेंट की मौत; सदमे में परिवार

Thu, 22 May 2025 05:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के आसना में तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से आरटीओ एजेंट सतेंद्र सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम आसना के पास गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें बकावंड के क्षमापुर निवासी एजेंट सतेंद्र सिंह (40) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के अनुसार, सतेंद्र अपने घर से आरटीओ कार्यालय के लिए निकले थे। आसना के पास कार का नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने यातायात और कोतवाली पुलिस को सूचना दी और घायल सतेंद्र को महारानी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सतेंद्र पिछले पांच वर्षों से आरटीओ एजेंट के रूप में कार्यरत थे और उनका एक दो साल का बेटा है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे, जहां मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें