फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jadgalpur: TS सिंहदेव ने किया 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन, स्वास्थ्य केंद्र का लिया जायजा

Mon, 26 Jun 2023 09:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

स्वास्थ्य मंत्री ने डिमरापाल अस्पताल परिसर में  50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन किया तो वहीं सिंघनपुर रीपा और लोहांडीगुड़ा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोमवार को डिमरापाल अस्पताल परिसर में 23 करोड़ 75 लाख की लागत से बन रहे 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही 35 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर और 30 लाख की लागत से खाद्य एवं औषधि प्रशासन का संभागीय कार्यालय का निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।

विज्ञापन


इस मौके पर बस्तर सांसद दीपक बैज, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू, गणमान्य जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम तोकापाल ऋतुराज बिसेन सहित अस्पताल प्रबंधन डॉक्टर अनुरूप साहू के अन्य डॉक्टर, अधिकारी मौजूद रहे।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने तोकापाल जनपद के सिंघनपुर में संचालित ग्रामीण औद्योगिक पार्क की गतिविधियों का अवलोकन किया। रीपा में कार्यरत महिला समूह के सदस्यों से भी आर्थिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने रीपा में प्रीमियम बेकरी इकाई के महिला समूह द्वारा बनाए बिस्किट को खरीद कर महिला समूह को प्रोत्साहित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने लोहंडीगुड़ा के सीएससी का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र के द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता और ओपीडी का भी जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें