फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने किया आयुर्वेद अस्पताल का निरीक्षण, दवाइयों की एक्सपायरी डेट तक चेक की

Wed, 15 Feb 2023 07:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

सिंहदेव ने करीब 69.84 लाख की लागत से निर्माणाधीन यूपीएचसी का अवलोकन किया।  निर्माण संस्था को गुणवत्ता के साथ कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिका दिवस स्वास्थ्य के संबंध में हुई चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए। 
विज्ञापन
बस्तर में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण करते स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इस दिनों बस्तर प्रवास पर हैं। दूसरे दिन उन्होंने कुम्हारपारा स्थित जिला आयुर्वेद चिकित्सालय और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने चिकित्सकों की बैठक व्यवस्था और उनके दैनिक कार्यों की जानकारी ली। अस्पताल में ओपीडी की स्थिति, खूबचंद बघेल योजना के तहत इलाज, आयुष्मान कार्ड के तहत दी जा रही आर्थिक सहयोग के संबंध में भी पूछा। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने भगवान धन्वंतरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने आयुर्वेद अस्पताल परिसर में संचालित अर्बन पीएचसी के निरीक्षण दौरान बालिका स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे हितग्राहियों से भी बात की। इसके बाद दवाई वितरण कक्ष का निरीक्षण किया और दवाइयों की उपलब्धता, स्टोरेज की स्थिति, उनकी एक्सपायरी डेट का अवलोकन किया। परिसर निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसाधन कक्ष का भी अवलोकन कर सफाई व्यवस्था की सराहना की। 

इस दौरान उन्होंने बालिका दिवस स्वास्थ्य के संबंध में हुई चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए। निरीक्षण के दौरान जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डॉक्टर नेताम सहित अन्य चिकित्सक और स्टाफ नर्स उपस्थित थे। इसके उपरांत लगभग 69.84 लाख की लागत से निर्माणाधीन यूपीएचसी का अवलोकन किया। स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माण संस्था को गुणवत्ता के साथ कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें