फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: आईईडी की चपेट में आने से प्रधान आरक्षक घायल, रायपुर रेफर, सर्चिंग पर निकले थे जवान

Tue, 11 Feb 2025 03:36 PM IST
Digvijay Singh अमन उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा जिले के जगरगुंडा में सर्चिंग पर निकले जवान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आ गए। इस घटना में सीआरपीएफ के प्रधान आरक्षक घायल हो गए, बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
आईईडी की चपेट में आने से जवान घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के जगरगुंडा में सर्चिंग पर निकले जवान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आ गए। इस घटना में सीआरपीएफ के प्रधान आरक्षक घायल हो गए, बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार बर्मन ने बताया 11 फरवरी को थाना जगरगुंडा क्षेत्र के अंतर्गत सीआरपीएफ 231 वाहिनी. की एफ कंपनी कमलपोस्ट कैम्प से आसपास क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन, नक्सल गस्त सर्च अभियान के लिए रवाना हुए थे। 

विज्ञापन


अभियान से वापसी के दौरान नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ 231 वाहिनी के प्रधान आरक्षक एमएन शुक्ला घायल हो गए। घटना की जानकारी लगने के बाद घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर रायपुर रिफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें