फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagalpur: 10 किलो से ज्यादा गांजा के साथ एक लड़की गिरफ्तार, ओडिशा से बस में लेकर आ रही थी बस्तर

Tue, 28 Feb 2023 02:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

पुलिस ने बताया कि गांजा जब्त कर लड़की के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। लड़की से भी पूछताछ की गई है। वह गांजा लेकर ओडिशा से आ रही थी। पूछताछ के बाद लड़की को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे जांच जारी है। 
विज्ञापन
गांजे के साथ पुलिस गिरफ्त में आरोपी लड़की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने 10 किलो से ज्यादा गांजा के साथ एक लड़की को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई आरोपी लड़की ओडिशा से एक बैग में गांजा लेकर बस से बस्तर आ रही थी। बरामद गांजा की कीमत करीब 102500 रुपये बताई जा रही है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से 26 फरवरी को जगदलपुर की ओर आ रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस में एक संदिग्ध लड़की बैठी है। उसके पास मौजूद बैग में गांजा है। इस पर पुलिस ने ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 पर नाकाबंदी लगा दी। इसी दौरान मनीष ट्रेवेल्स की बस आती दिखाई दी। 

पुलिस ने बस को रोककर चेकिंग की तो बताए गए हुलिये के अनुसार एक लड़की बस में बैठी दिख गई। पूछताछ में लड़की ने अपना नाम उर्मिला हन्तल (18) बताया। वह ओडिशा के ही सिमलीगुड़ा उमर साई थाना जिला कोरापुट की रहने वाली थी। उसके पास मौजूद बैग की तलाशी में पुलिस को 10.310 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें