फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: पांच माह पहले लड़की भगा कर लाए युवक ने की आत्महत्या, घर में नही था कोई, जमीन में पड़ा था शव

Sun, 01 Oct 2023 05:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के डोंगरीगुड़ा में रहने वाले युवक ने रविवार की सुबह फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के डोंगरीगुड़ा में रहने वाले युवक ने रविवार की सुबह 11 बजे के लगभग अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस दौरान घर में कोई भी नही था, वहीं पांच माह पहले जिस युवती को भगा कर लाया था, उसने कमरे के अंदर उसे जमीन में पड़ा देख परिजनों को सूचना दी जिसके बाद युवक को अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

 

मामले के बारे में घरवालों ने बताया कि डोंगरीगुड़ा निवासी सोनधर मौर्य पिता धनी 25 वर्ष रविवार की सुबह उठने के बाद अपने पड़ोसी के बच्चे के साथ खेलने के बाद अपने घर आ पहुंचा, जहां पांच माह पहले एक युवती से प्रेम करने के चलते उसे भगा कर अपने घर ले आया था।  सुबह युवती अपने घर के पास ही ससुराल खाना बनाने के लिए चली गई, जहां युवक ने अपने कमरे में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पहुंचने पर युवक जमीन पर पड़ा हुआ था उसके गले में फंदे का निशान था। जिसके बाद युवती ने आस- पास के लोगों को घटना की जानकारी दी। पड़ोसी मृतक को उपचार के लिए मेकाज लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें