फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: स्वच्छता ही सेवा अभियान में डीन से लेकर प्रोफेसर ने किया श्रमदान, मेकाज के बरामदे में लगाई झाड़ू

Sun, 01 Oct 2023 01:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

मेकाज डीन डॉक्टर यू एस पैकरा ने कहा कि महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती से पहले आज देशभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
डीन और प्रोफेसर ने किया श्रमदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में रविवार की सुबह मेकाज डीन से लेकर अधीक्षक के द्वारा मेकाज के बरामदे में झाड़ू लगाकर स्वच्छता ही सेवा अभियान में भाग लिया। इस मौके पर मेकाज डीन डॉक्टर यू एस पैकरा ने कहा कि महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती से पहले आज देशभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया जा रहा है। इसके तहत डॉक्टर, स्टाफ नर्स, सफाई कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी आदि ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया। 

 

सितंबर के मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे से एक घंटे के लिए लोगों से स्वच्छता के लिए श्रमदान की अपील की थी, इस श्रमदान के लिए एक अक्तूबर को एक घंटा, एक साथ का नारा दिया गया है। उन्होंने कहा स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और इसका हर प्रयास मायने रखता है। आज के अभियान के लिए देशभर में 6.4 लाख जगहों को चुना गया है।

 

डॉक्टर कमलेश ध्रुव ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े की थीम कचरा मुक्त भारत है। देश भर में 6.4 लाख से ज्यादा साइटों को श्रमदान के लिए चुना गया है। इनमें 35 हजार आंगनवाड़ी, 22 हजार बाजार, सात हजार बस स्टैंड, एक हजार गौ शालाएं और 300 चिड़ियाघर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें