घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इतने बड़े बवाल के बाद भी अब तक किसी भी आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
दीपावली की देर रात शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवकों के गुट आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा कोतवाली थाने के ठीक सामने हुआ, जो धीरे-धीरे उग्र होता गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई। सबसे हैरानी की बात यह रही कि पूरा घटनाक्रम लगभग एक घंटे तक चलता रहा, जिसमें सड़क से लेकर थाने के भीतर तक हंगामा मचा रहा, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इतने बड़े बवाल के बाद भी अब तक किसी भी आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। दीपावली की रात हुई यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है बल्कि पुलिस की निष्क्रियता को भी उजागर करती है। स्थानीय नागरिकों में घटना को लेकर आक्रोश है और लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।