फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर दर्दनाक हादसा: चार साल के मासूम की सड़क हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम

Tue, 21 Oct 2025 12:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा जिले के आवराभाटा टेकनार चौक में दीपावली की सुबह चार वर्षीय बच्चा सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे गंभीर रूप से घायल होने पर मेकाज अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के आवराभाटा टेकनार चौक में दीपावली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां सड़क पार कर रहे एक चार साल के मासूम को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, वहीं घायल बच्चे को उपचार के लिए मेकाज लाया गया था। जहां उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


दीपावली के दिन परिवार में मातम छा गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए दंतेवाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि आवराभाटा टेकनार निवासी संतोष खलको का चार वर्षीय पुत्र अर्पित दीपावली की सुबह घर के बाहर खेल रहा था।

खेलने के दौरान किसी काम से सड़क पार करने के लिए जैसे ही निकला तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को लेकर वहां से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार के लोगों के साथ ही आसपास के लोगों ने घायल बच्चे को उपचार के लिए दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


जहां से खराब हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर किया गया। परिवार के लोग बच्चे को लेकर जगदलपुर पहुंचे। जहां देर शाम बच्चे ने दम तोड़ दिया। देर शाम को ही बच्चे के शव का पीएम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं इस घटना के बाद से घर के साथ ही आस पास भी शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें