फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: मकान मालिक ने खिड़की से डाला पानी, हलचल नहीं हुई तो पुलिस को बुलाया, कमरे में मृत मिला फील्ड मैनेजर

Fri, 10 Mar 2023 02:35 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

रंगोत्सव वाले दिन कमरे में लेटे केनरा बैंक के फील्ड मैनेजर को मकान मालिक ने खिड़की से पानी डाला। लेकिन इस दौरान कोई हलचल नहीं होने पर उसने पुलिस को बुलाया। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो उसकी सांसे थम चुकी थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के केनरा बैंक में इंश्योरेंस कंपनी में फील्ड मैनेजर के रूप में काम कर रहे कटक निवासी युवक की कमरे में हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना की जानकारी मकान मालिक ने 112 को दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोल कर शव को बाहर निकाला और उसे पीएम के लिए मेकाज भिजवाया।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया की ओडिसा कटक निवासी शिबो बारीक 33 वर्ष जो जगदलपुर के केनरा बैंक में इंसोरेंस कंपनी में फील्ड मैनेजर के रूप में काम कर रहा था और कुछ माह पहले ही महारानी वार्ड में किराए का मकान लेकर अपने एक दोस्त के साथ रहता था। लेकिन दोस्त घर में ना रहते हुए होली पर्व के चलते अपने घर गया हुआ था। 9 मार्च को शीबो बारीक अपने कमरे से बाहर ही नहीं आया।
 
जिसके बाद मकान मालिक ने देर शाम को घर का दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोई जवाब नही मिलने पर खिड़की से अंदर देखा तो शिबो दिखाई दिया। आवाज देने पर भी जब कोई जवाब नही दिया गया तो उसके ऊपर पानी भी फेंका गया। कोई हलचल ना होता देख मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दिया। जहां दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची पुलिस को प्रथम दृष्टया शिबो की मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना लगी। जहां पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को मेकाज भिजवाया। शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें