जगदलपुर कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम पालानार पुजारीपारा में पति ने अपनी पत्नी के साथ आये दिन होने वाले विवाद से परेशान होकर उसका गला घोंटने के साथ ही पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी, घटना के बाद पुलिस ने डॉक्टर के दिये पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोड़ेनार थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि 12 फरवरी को प्रार्थी आयतु पोयाम 58 वर्ष निवासी पालानार पुजारीपारा ने थाना कोडेनार में आकर मामला दर्ज कराया कि बहु कमला पोयाम एंव बेटा रामलाल पोयाम सुबह 4 बजे से आपस में वाद-विवाद कर घर से चले गये, जिनका पता करने पर बहु कमला पोयाम का शव सोमडू के खेत नाला पानी में मिला, मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने पीएम करवाया, जहाँ डॉक्टर ने बताया कि कमला की मौत गला दबाने से एंव सिर में गम्मीर चोट आने से उसकी मृत्यु होने की बात बताई गई, मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दिया, जहाँ मृतिका के पति रामलाल पोयाम 12 फरवरी से घर में नही रहने तथा घर नही आने के संदेह होने से पता तलाश किया गया।
मुखबिर से पुलिस को सूचना मिला कि कुम्हारसाडरा एंव पालानार के बीच जंगल में होने की जानकारी मिली, जिसे घेराबंदी कर पूछताछ किया गया, जिसने बताया कि पत्नी कमला पोयाम की गला दबाकर एंव पत्थर से मार चोट हत्या करने की बात स्वीकार किया, आरोपी के बताए जगह से पत्थर तथा पहने हुए कपड़ो को जप्त किया गया, आरोपी रामलाल पोयाम को 14 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।